पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की मांग वाली याचिका खारिज
दिल्ली। महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म (पीरियड्स) अवकाश को अनिवार्य बनाने की मांग पर Supreme Court of India ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यदि इसे कानून के जरिए अनिवार्य किया गया, तो इसका उल्टा असर पड़ सकता है और महिलाओं के रोजगार के अवसर कम हो सकते हैं। यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश Surya Kant और जस्टिस Joymalya Bagchi की पीठ ने की। अदालत ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनजाने में महिलाओं के बारे में बनी रूढ़िवादी सोच को और मजबूत कर सकती हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मासिक धर्म को किसी कमजोरी के रूप में पेश […]



