पूर्वपुलिस महानिदेशक विश्वरंजन का निधन, रायपुर में पुलिस लाईन में दी गई श्रद्धांजलि

  रायपुर।सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  विश्वरंजन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज पुलिस लाइन, रायपुर में एक श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय विश्वरंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा पुलिस सेवा के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री विश्वरंजन कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी पुलिस अधिकारी थे, जिनका प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक राजीव माथुर, संत कुमार पासवान, […]