पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की हालत नाजुक, पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के चलते पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी सेहत में हल्का सुधार देखा गया था और उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था। हालांकि, मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों को फिर से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विश्वरंजन वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी बनाए गए थे। ओपी राठौर के असामयिक निधन के बाद तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने […]