पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी अमित शाह को खुली बहस की चुनौती,नक्सल मामले में अमित शाह गलत बयानी कर रहे है…

  रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 31 मार्च है और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कथन अनुसार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का आखिरी दिन है। कल लोकसभा में उन्होने झूठ बोला कांग्रेस की सरकार ने मद्द नहीं की। मैं चुनौती देता हूं कि अमित शाह को जिस मंच में जिस जगह में स्थान और समय तय कर ले मैं बहस के लिये तैयार हूं। लेकिन प्रदेश को और देश को गुमराह नहीं करना चाहिये। वह झूठ पे झूठ बोलते जा रहे है। नक्सलवाद के मामले में कांग्रेस का स्टैण्ड बहुत स्पष्ट रहा है और हमारी सरकार ने कांग्रेस के नीति के अनुरूप काम किया है। राजनैतिक, सामाजिक […]