प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. मनोज दयाल ने कुशाभाऊ विवि के कुलपति का पदभार संभाला

रायपुर। प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. मनोज दयाल ने शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर कार्य दायित्व ग्रहण किया। रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) निवर्तमान कुलपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गई और विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए उनके योगदानों के प्रति कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शित किया। अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय का सादर-आभार प्रदर्शित किया। साथ ही […]