प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, वृंदावन में मचा हड़कंप ,संत समाज में आक्रोश

वृंदावन। प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे लेकर वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया। संत समाज में आक्रोश, दे डाली ये चेतावनी वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त […]

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर फिर लगी रोक, वृंदावन आश्रम ने भक्तों से की अपील,जानें वजह

मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, जिसके कारण उनकी रात्रि पदयात्रा और दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। श्री हित राधा केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी है। प्रेमानंद महाराज किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। महाराज की रात्रि पदयात्रा, जो रात 2 बजे शुरू होती थी, अब अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इस निर्णय से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है। स्थानीय विरोध और प्रशासनिक […]