फर्जी अधिकारी बनकर अस्पतालों को धमकाने का मामला, स्वास्थ्य सचिव ने पुलिस से मांगी सख्त कार्रवाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट अस्पतालों को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायतों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति खुद को सचिव का स्टाफ बताकर विभिन्न निजी अस्पतालों को फोन कर रहा था। वह अस्पताल प्रबंधन को मंत्रालय बुलाकर डराने और कथित रूप से दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति डॉक्टरों को मंत्रालय के बाहर ही इंतजार करवाता रहा और बाद में बहाने बनाकर टाल देता था। […]