फुकेट से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय से धुंआ उठने से मचा हड़कंप, यात्री ने जलाई थी सिगरेट
मुंबई। फुकेट से मुंबई आ रहे विमान में एक यात्री की हरकत ने सैकड़ों जान खतरे में डाल दी। उड़ान के वक्त यात्री ने विमान के शौचालय में सिगरेट सुलगा दी। शौचालय से धुआं उठते देख विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट के मुंबई लैंड करने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार रात फुकेट से मुंबई आ रही फ्लाइट के शौचालय से धुआं निकलता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। आरोपी की पहचान भव्य गौतम जैन के रूप में हुई है, जो दक्षिण मुंबई के नेपियनसी रोड का निवासी है। पुलिस ने बताया कि […]



