फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित

फुकेट। थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग का मामला सामने आया है। हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या के कारण तेज झटके के साथ उतारना पड़ा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी और निर्धारित समय से पहले फुकेट हवाई अड्डे पर पहुंच गया। जहां विमान की लैंडिंग का समय सुबह 11:40 बजे निर्धारित था, वहीं इसे करीब 11:24 बजे ही उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद […]