फूल और संगीत जीवन में शांति और आनंद देते हैं- राज्यपाल डेका

० गांधी उद्यान में राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका आज गांधी उद्यान में आयोजित राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फूल और संगीत दोनों ही जीवन में शांति और आनंद लाते हैं। जैसे संगीत मन को सुकून देता है, वैसे ही फूल भी हमें शांति और अद्भुत आनंद प्रदान करते हैं। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि फूलों का व्यापार आज एक बड़ा उद्योग बन चुका है। उन्होंने ताइवान का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां फूलों का कारोबार अत्यंत विकसित है। छत्तीसगढ़ में भी उद्यानिकी की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और […]