बंगाल में मतदाता सूची विवाद: मालदा में उग्र विरोध, हाईवे जाम, अधिकारियों पर गंभीर आरोप

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। गुरुवार सुबह से पुराने मालदा ब्लॉक के मंगलबाड़ी इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर और बांस लगाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय बलों को मौके पर तैनात किया गया है। क्यों भड़का विरोध? यह प्रदर्शन एक दिन पहले कालियाचक में हुए विरोध का ही विस्तार बताया जा […]