बंगाल SIR: मतदाता सूची से बाहर किए गए लोग नहीं कर पाएंगे मतदान, SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और जिनकी अपील अभी लंबित है, उन्हें आगामी चुनाव में मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अदालत के अनुसार, जब तक अपीलों पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक ऐसे लोगों को वोट देने देना कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ होगा। कोर्ट की अहम टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा— […]