बजट सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज, 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल […]