बजट सत्र 2026-27: मंत्री ओपी चौधरी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन राज्यपाल ने सदन में अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। उनके अनुसार: रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए 137 महतारी सदन बन चुके हैं, जबकि 212 निर्माणाधीन हैं। पिछले दो वर्षों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड, 2704 ने सरेंडर, और 2004 गिरफ्तार किए गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र की कार्यवाही को कल […]