बलरामपुर एसडीएम मारपीट मामला: एसडीएम समेत 4 पर एफआईआर दर्ज,हुई थी बुजुर्ग की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में ग्रामीण की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की रात एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध खनन की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान सरना स्थल के पास तीन ग्रामीण मिले। आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें रोककर मारपीट की। इस घटना में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में पानी लगाकर लौट रहे थे और उनका […]



