बस्तर में ऐतिहासिक स्वास्थ्य अभियान: 36 लाख लोगों की होगी जांच, शुरुआत सुकमा से

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। 13 अप्रैल से बस्तर क्षेत्र में 36 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत सुकमा जिला से होगी। यह अभियान मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित किया जाएगा, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। पिछले दो वर्षों में कई नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य […]