बांग्लादेश चुनाव पर अवामी लीग ने लगाया फर्जी और अवैध होने का आरोप

इंटरनेशनल न्यूज़ । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने हाल के चुनाव को फर्जी, अवैध और असंवैधानिक करार दिया। पार्टी ने चुनाव में जनता के मतदान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना का आरोप लगाया और कहा कि यह चुनाव योजना बनाकर रचा गया तमाशा था। अवामी लीग के अनुसार, मतदान की पूर्व संध्या से ही चुनाव केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, वोट खरीदी और धमकियों जैसी घटनाएं हुईं। 12 फरवरी की सुबह तक अधिकांश केंद्रों पर मतदान नगण्य रहा। चुनाव आयोग के आंकड़े भी दर्शाते हैं कि सुबह 11 बजे तक केवल 14.96% मतदाता ने वोट डाला। पार्टी की मांगें: अवैध चुनाव को रद्द करना। […]