बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
बालकोनगर। बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सेवाएँ प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक सेवाएँ बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं। डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एडं रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से पूरी की है। छह साल के अनुभव के साथ उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा एवं दुर्घटना के बाद इलाज एवं कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता […]



