बिरनपुर हत्याकांड: 17 आरोपी दोषमुक्त,जानें क्या था मामला

  बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है। बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 आरोपियों को जिला अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।छत्तीसगढ़ के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े में भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव बढ़ गया और इसे धार्मिक रंग दे दिया गया। इस हिंसा के दो दिन बाद, गांव में और बड़ी हिंसा भड़क गई। इसमें मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र रहीम और ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई। साथ ही गांव के कुछ घरों में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के […]

बिरनपुर हत्याकांड मामले में CBI ने पेश की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने चार्जशीट पेश कर दिया। बिरनपुर हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने पिछले दिनों चार्जशीट पेश की। जिसमें इसे दो समुदाय के बीच का झगड़ा बताया गया है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा कि ये दो पक्षों का आपसी झगड़ा था, ये झगड़ा कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं था बल्कि मामूली झगड़ा था जो खूनी रंग ले लिया ।उन्होंने कहा कि बिरनपुर मामले की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया कि उस समय भाजपा ने जो कांग्रेस पर जो राजनीतिक […]