बिलासपुर में बर्ड फ्लू पर काबू: 17 दिन बाद चिकन-अंडे की बिक्री शुरू, सिर्फ 1 किमी क्षेत्र में प्रतिबंध जारी

  बिलासपुर। शहर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते चिकन और अंडों की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध 17 दिनों बाद हटा लिया गया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद अब शहर में चिकन और अंडों की दुकानें फिर से खुलने लगी हैं और कारोबार धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। दरअसल, कोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया था। इस दौरान चिकन और अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे बाजार और होटल-ढाबों में भी बिक्री बंद कर दी गई थी। बाद में केंद्र […]