छोटे नोटों का बड़ा खेल: बिलासपुर में युवक के पास मिले 18 लाख कैश, कमीशन पर मध्यप्रदेश ले जा रहा था

  बिलासपुर। शहर में छोटे नोटों के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को करीब 17.90 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है, जो सूटकेस और बैग में ₹10, ₹20 और ₹50 के नए नोटों की गड्डियां लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। यह कार्रवाई बेलगहना रेलवे स्टेशन (टेगनमाड़ा) के पास की गई, जहां बेलगहना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। संदेह के आधार पर युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो सूटकेस में कुल 81 गड्डियां बरामद हुईं, जिनमें सभी नोट नए और कड़क थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप […]