बिल्हा में 6 महिलाएं आई आकाशीय बिजली चपेट में , 2 की मौत, 4 घायल
बिलासपुर। बिलासपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद करीब 5 बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गई। फिर आसमान में जोरदार गर्जना होने लगी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सौम्या नेती (33), सुरेखा नेती (45) समेत 6 महिलाओं खेत में काम करने […]
        


