Big News राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने बनाए केंद्रीय पर्यवेक्षक, बिहार की जिम्मेदारी संभालेंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा

रायपुर। राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भी बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है, जहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एनडीए की ओर से जनता दल […]