बिहार विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल : सियासी बयानबाजी तेज, एनडीए ने किया जीत का दावा, कांग्रेस और राजद ने कहा ये महज अटकलें हैं …

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को ‘महज अटकल’ बताते हुए भरोसा जताया है कि असली नतीजे 14 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, ‘एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते। ये सिर्फ एक अनुमान होते हैं कि क्या हो सकता है। इन्हें अंतिम नतीजा मान लेना सही नहीं होगा।’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मैं एग्जिट पोल पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। […]

Bihar Election 2025 Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू, बूथों पर लगी लंबी लाइन

  पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का आज 6 नवंबर को मतदान शुरू हो गया । पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। बिहार की वैशाली ने लोकतंत्र को जन्म दिया है। आज भी हम लोगों से आग्रह करेंगे कि सभी लोग मतदान करें और लोकतंत्र […]

बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जानिए लोजपा के हिस्से में कितनी सीटें

  दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।   भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, संगठित व समर्पित एनडीए…आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है– भाजपा – […]