Big News : बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता , दो वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर
बीजापुर। बीजापुर जिले के जांगला क्षेत्र में इंद्रावती नदी के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। उनके शवों के साथ SLR और इंसास जैसी असलहे बरामद किए गए। इस घटना की पुष्टि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की। पिछले घटनाक्रम – माओवादी कमांडर की हत्या ओडिशा के कंधमाल जिले में एक वांछित माओवादी नेता अन्वेष (उर्फ रेनू) की हत्या हुई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अन्वेष की हत्या कथित तौर पर सुक्रू नामक नक्सली नेता और उसके साथियों ने की, क्योंकि अन्वेष ओडिशा पुलिस […]



