बीजापुर में नक्सलवाद पर स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच मारे गए 18 नक्सली , सर्च अभियान जारी

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें कई नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है। कर्रेगुट्टा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तलाशी अभियान को चुनौतीपूर्ण बताया […]

बीजापुर के नक्सल विरोधी अभियान में एक महिला नक्सली का शव बरामद, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। इस अभियान के दौरान अब तक चार महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा स्थित पहाड़ियों में 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्प’ नामक अभियान शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार […]

बीजापुर : नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान जारी ,बीयर बम से जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान जारी है। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन में लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। कर्रेगुट्टा के जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है और उन्हें बड़ा धक्का देने में सुरक्षाबल सफल हुए हैं। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवान तैनात हैं। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट से मदद ली जा रही है जिससे पहाड़ी इलाकों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है। जिसमें जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों की गुफा मिली, जिसमें छिप सकते हैं एक हजार नक्सली, पांच दिन से जारी ऑपरेशन

  बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में पहुंचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिली है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं। पांच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के […]

बीजापुर : सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर ; इलाके में तलाशी अभियान जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कररेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है।   जानकारी के मुताबिक, कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। नक्सली नेता हिड़मा बटालियन हेड देवा समेत पूरी बटालियन और कई बड़े नेताओं के मौजूदगी की सूचना पर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। पिछले 72 घंटे से भी अधिक समय से पहाड़ी को जवानों ने चारों ओर से घेर रखा है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर इस इलाके […]

बीजापुर में करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत,बोर्ड रिपेयर के दौरान हुआ हादसा

बीजापुर। बीजापुर से एक दुखद घटना सामने आई है.यहां करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है। जानकारी के अनुसार, हादसा गंगालूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ। करंट लगने के तुरंत बाद जवान को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान 195वीं बटालियन में पदस्थ सुजाय पाल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर भेजा गया। […]

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की फायरिंग

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में सुबह से मुठभेड़ हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ आज 22 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बीजापुर […]

बीजापुर : प्रेशर आईईडी की चपेट में आया सीएएफ का जवान,सड़क निर्माण में लगी ड्यूटी दौरान हुआ शहीद

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तोयनार से फरसेगढ़ सड़क निर्माण में ड्यूटी में लगे एक सीएएफ जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर बलिदान हो गए। पुलिस के मुताबिक तोयनार थाना क्षेत्र में तोयनार से फरसेगढ़ सड़क निर्माण में आईएसओ ड्यूटी में लगे सीएएफ 19वीं बटालियन के एक जवान मनोज पुजारी उम्र 26 नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की जद में आकर बलिदान हो गए। बताया गया है कि घटनास्थल तोयनार से चार किलोमीटर दूर फरसेगढ़ की ओर मोडमेड जंगल की है।