बेंगलुरु में हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत, जीत के जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप
स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर आरोप शिकायत के अनुसार, भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में हार्दिक पांड्या कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान में दौड़ते और जश्न मनाते […]



