बड़ी खबर : 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसे भारत में ,34 वाहनों में बम लगाए’, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली खतरनाक धमकी

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मेसेज मिला है। मेसेज में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर […]

बड़ी खबर : निलंबित पटवारी ने रिटायरमेंट के 5 दिन पहले लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखी बेगुनाही की बात

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने रिटायरमेंट के 5 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोकी गांव में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कोटवार एवं एक अन्य व्यक्ति पर फंसाने का आरोप लगाया है। बताया […]

बड़ी खबर : देश में फिर बढने लगे कोरोना के केस, 257 एक्टिव केस ,सरकार ने जारी किया अलर्ट

  दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। बढ़ते हुए केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार 19 मई तक देश भर में कोविड-19 के 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। भारत के अलावा अन्य देशों में भी स्थिति चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक एशिया में कोविड-19 के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। इनमें से अधिकांश मामले जेएन.1 वेरिएंट से जुड़े हैं। भारत में 12 मई तक 164 नए केस सामने आए हैं, जिनमें केरल में सबसे ज्यादा 69 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र […]