केरल चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, 47 उम्मीदवार घोषित; राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन मैदान में

  तिरुवनंतपुरम। आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में 47 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वी. मुरलीधरन को कझक्कूट्टम सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय […]