भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! ट्रंप के मंत्री ने किया दावा
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है। बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है। स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने […]



