भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: पीयूष गोयल ने कहा – जीरो ड्यूटी से एक्सपोर्ट को बूस्ट, किसानों और उद्योग को बड़ा फायदा

  दिल्ली।भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक अहम फ्रेमवर्क सामने आया है, जिसे दोनों देशों के बीच होने वाली व्यापक ट्रेड डील की मजबूत नींव माना जा रहा है। इस समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारत के भविष्य के लिए दूरदर्शी कदम बताया है। पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते में किसानों और घरेलू हितों की पूरी सुरक्षा की गई है। उन्होंने इसे देश के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि यह दिन भारत की आर्थिक यात्रा में ऐतिहासिक साबित होगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों और […]