भारत की समृद्ध विरासत ही हमारी ताकत – राज्यपाल डेका

० लोकभवन में मनाया गया 5 राज्यों का स्थापना दिवस रायपुर।भारत की समृद्ध विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में आज 5 राज्यों के स्थापना दिवस समारोह पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे […]