भारत फाउंडेशन ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
रायपुर। जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के संकल्प को दोहराते हुए बेहतर भारत फाउंडेशन द्वारा वार्ड क्रमांक 9 (पंडित मोतीलाल नेहरू), जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में 101वां निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन जोन अध्यक्ष गोपेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा समाजसेवी नरेश मनुजा एवं नवीन वर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से एएसजी नेत्र अस्पताल के डॉ. रामजीत यादव द्वारा आंखों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। नमन डेंटल हॉस्पिटल की डॉ. नेहा मिश्रा ने मुख स्वास्थ्य और दांतों की सुरक्षा […]



