भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सायकल रैली

० जल संरक्षण जरूरी नहीं तो अगला विश्व युद्ध जल के लिए होगा – रिखीराम यादव गरियाबंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75 वे स्थापना दिवस (हीरक जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को नगर में जागरूकता सायकल रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसका आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, जिला सचिव रोमनलाल साहू, डीओसी (स्काउट) आशीष साहू तथा डीओसी (गाइड) सीमा साहू के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को गरियाबंद डीएसपी निशा सिन्हा एवं उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो छिंद तालाब, गौरव पथ, भूतेश्वर महादेव मार्ग होते हुए तिरंगा चौक से होकर सेजेस अंग्रेजी […]