भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का आतंक, पाइपलाइन में आ रहा गंदा पानी,35 से अधिक बच्चे बीमार

  दुर्ग: भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया फैलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार दो दिनों से पाइपलाइन से गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण क्वाटरों में पानी पीने योग्य नहीं बचा है। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के टाउनशिप विभाग के तहत आने वाले सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति इसी विभाग द्वारा की जाती है। अधिकारियों ने कहा कि गंदा पानी आने की समस्या के चलते स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। बीएसपी टाउनशिप विभाग ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के […]