मंत्रालय के ट्रांसफर लिस्ट पर ही सवालिया निशान

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा और मंत्रालयीन सेवा के अधिकारियों का सोमवार को तबादला और पोस्टिंग आदेश जारी किया। दोनों सेवा के अधिकारी मंत्रालय में उप सचिव और अवर सचिव के तौर पर पदस्थ हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा  की अधिकारी  और जीएडी की उपसचिव अंशिका ऋषि पांडे नए पोस्टिंग आदेश में प्रभावित हुई हैं, पर आदेश उनके ही हस्ताक्षर से जारी हुआ है। अंशिका जीएडी शाखा 5 और 8 की उपसचिव के साथ परिवहन की भी उपसचिव थी। अब वे परिवहन विभाग से मुक्त  हो गई हैं। बताया जाता है ट्रांसफर लिस्ट जीएडी की शाखा 8 ने तैयार किया है। इस शाखा के अवर […]