बालोद : मंदिर विवाद में बेकाबू हिंसा, युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

  बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीभाठ में बीती रात शीतला मंदिर से जुड़े विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरा मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर के मुद्दे पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान उप-सरपंच डोमेन्द्र देशमुख और कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सोहन लाल साहू व उसके साथियों ने हमला कर दिया। […]