Adhik Maas 2026: मई में लगेगा मलमास ,12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल,जानिए अधिक मास के नियम
साल 2026 हिंदू पंचांग के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस साल मलमास लगने के कारण नया साल 13 महीनों का होगा। मलमास को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है। मलमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। जबकि, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्यों लगता है मलमास? सूर्य कैलेंडर की तुलना में चंद्र कैलेंडर की अवधि कम होती है। चंद्र कैलेंडर 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर 365 दिनों का […]



