मगरलोड ब्लॉक के ग्राम परसा मुड़ा में हुआ त्रि-दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ

  मगरलोड। ग्राम परसा मुड़ा में छत्तीसगढ़ स्तरीय भव्य त्रि-दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से किया गया, जिसके मुख्य अतिथि संत श्री गोवर्धन शरण दास (सिरकट्टी आश्रम, कुटेना) तथा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अंबिका मरकाम (सिहावा विधानसभा क्षेत्र) रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डीहू राम साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड) ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लीलेश सुरेश साहू, जनपद सदस्य बबिता योगेश ध्रुव, सरपंच लालाराम साहू (परसा बूड़ा), चन्दन बफना, विनीत […]