मणिपुर के उखरुल में फिर से भड़की हिंसा : हुई सामुदायिक झड़प, कई घर जलाए गए
उखरुल (मणिपुर). मणिपुर के उखरुल जिले के लिटान गांव में दो आदिवासी समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब तंगखुल नगा समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया। इसके बाद तनाव बढ़ता गया और रविवार शाम को तंगखुल नगा और कुकी समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने तंगखुल नगा के कई घरों में आग लगा दी, जबकि पास के कुछ कुकी घरों को भी नुकसान हुआ। झड़प के दौरान हथियारबंद लोग मकानों और वाहनों को आग लगाते और हवा में गोलियाँ चलाते भी दिखे। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को नियंत्रित […]



