मतदाता सूची फ्रीज मामला : सुप्रीम कोर्ट की सीजीआई पीठ 13 अप्रैल को करेगी सुनवाई
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची फ्रीज करने का मामला पहुंच गया है। निर्वाचन आयोग के इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अदालत 13 अप्रैल को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने शुक्रवार को नई याचिका के साथ पहले से लंबित याचिकाओं पर भी विचार करने पर सहमति जताई। चुनाव आयोग ने पहले चरण की सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए फ्रीज कर दिया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। मतदाता सूची फ्रीज होने का मतलब है कि अब इस […]



