मध्यप्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए

भोपाल। लंबे समय से अटकी हुई भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश प्रदेश पदाधिकारी समिति की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसमें 6 महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है। राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे, सुमेर सोलंकी महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर […]