Kuldeep Yadav Wedding : मसूरी में शाही अंदाज में होगी कुलदीप यादव की शादी, संगीत-कॉकटेल और पहाड़ी व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत
स्पोर्ट्स न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में धूमधाम से चल रहा है। शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न हुईं, जबकि शनिवार को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रमों और विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को शाही भोज के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं, जो समारोह का आकर्षण बने हुए हैं। शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत मेहमानों के स्वागत के साथ सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की […]


