महंत कॉलेज में वार्षिक उत्सव रिदम का आयोजन कल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित है. इस आयोजन के मुख्य अतिथि विजय शर्मा ,गृह मंत्री, पुरंदर मिश्रा विधायक उत्तर विधानसभा क्षेत्र रायपुर होंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति रहेगी वहीं आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ,अनिल तिवारी आरके गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल होंगे। आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ अनुपम जैन ने बताया की आयोजन में 16 सांस्कृतिक कार्यक्रम […]



