महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में विशाल रोजगार मेले का आयोजन,मिला करियर मार्गदर्शन
रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज, रायपुर में आईसेक्ट,रायपुर के साथ मिलकर MoU के तहत एक विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों के यूजी और पीजी छात्रों को प्रमुख कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने विद्यार्थियों को विस्तृत करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का समय ज्ञान के साथ-साथ कौशल-आधारित शिक्षा का है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और बदलते औद्योगिक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने की सलाह दी। डॉ. मुखर्जी ने विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए […]



