Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राजिम में शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा आज, सीएम साय करेंगे शिरकत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इस दौरान शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। तीन नदियों के संगम पर बसा है राजिम राजिम, छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है, जो महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में प्रसिद्ध है, जहां राजीवलोचन मंदिर (भगवान विष्णु) और कुलेश्वर महादेव […]



