महासमुंद में भीषण सड़क हादसा : मवेशी को बचाने कार पलटी, 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल

महासमुंद। महासमुंद जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। […]

महासमुंद जिले को राष्ट्रीय उपलब्धि: जल संचय जनभागीदारी अभियान में प्रथम स्थान

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई कहा – ‘‘जनसहभागिता से ही जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सकता है’’ रायपुर। जल संरक्षण की दिशा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए महासमुंद जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले को जोन-2 की कैटेगरी-2 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा महासमुंद जिला प्रशासन को एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर महासमुंद जिले के नागरिकों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ‘‘जल जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित,लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि 29 मई 2025 को आबकारी विभाग मुख्यालय रायपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा महासमुंद जिले के घोड़ारी स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान का […]

महासमुंद में करंट की चपेट में आने से तेंदुआ और बाइसन की मौत, शिकारियों के बिछाए करंट की जाल में आने से गई जान

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली का करंट लगने से एक तेंदुआ और एक बाइसन (गौर) की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों ने जानवरों को फंसाने के लिए जंगल में बिजली का तार बिछाया था जिसके संपर्क में आने से यह घटना हुई है। महासमुंद वन मंडल के अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि नर तेंदुए और बाइसन की उम्र लगभग छह वर्ष थी। दोनों पशुओं का शव सोमवार को बागबाहरा वन क्षेत्र के अंतर्गत खल्लारी गांव के जंगल से बरामद किया गया। खल्लारी राजधानी रायपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि घटना की […]