Big News : महासमुंद में 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, बीबीएम डिवीजन का हुआ अंत
महासमुंद। Mahasamund में 1 मार्च को बड़ी कार्रवाई के तहत 15 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह समर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया गया। इस कदम के साथ ही बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (BBM) डिवीजन के पूरी तरह खत्म होने की घोषणा की गई है। 25 लाख के इनामी नक्सली ने भी डाला हथियार सरेंडर करने वालों में नक्सली लीडर विकास उर्फ सुदर्शन/बबन्ना शामिल है, जो माओवादी संगठन की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य बताया गया है। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी सदस्य BBM (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) डिवीजन कमेटी से जुड़े थे और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र […]



