महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कल, 108 महिलाओं और 51 सामाजिक संगठनों का होगा सम्मान

  रायपुर। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 108 महिलाओं एवं 51 सामाजिक सेवाभावी संगठनों का विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 मार्च, रविवार को शाम 4:00 बजे से 9:00 बजे तक वृंदावन हाल सभागार, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सर्वश्री डॉ. राजश्री देवांगन, श्रीमती वंदना पांडे, श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्रीमती जीत देवांगन, राजेश बरलोटा, राजेश सिंह, पप्पू दुल्हानी, धर्मेंद्र दुर्गा एवं राजेश अग्रवाल (वृंदावन) शामिल रहेंगे। संस्था के संरक्षक छबिलाल सोनी द्वारा कविता पाठ के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह संस्था का सफलतापूर्वक 13वां […]