माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन श्रद्धा और संस्कृति की झलक

  रायपुर।ग्राम चंदखुरी (जिला रायपुर) स्थित पावन माता कौशल्या मंदिर परिसर में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। महोत्सव का दूसरा दिन कल भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे मानस मंडलियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर तीन मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सायं 6:00 बजे अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर माता कौशल्या के दर्शन, पूजन एवं आरती की। इसके पश्चात अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी […]